जयपुर : 8 मार्च को शाम रॉयल रिगालिया रेजीडेंसी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा फागोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष रविकान्त मूंधड़ा ने बताया कि इस अवसर पर सोसाइटी की सभी महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। फागोत्सव के अलावा बच्चों के कार्यक्रम, महिलाओं के गीत और श्रीश्याम बाबा के भजनों से प्रांगण गूंज उठा।
