Headlines

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने दिया मंत्री पद छोड़ने का संकेत, बोले-आलाकमान को बता चुके हैं

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने दिया मंत्री पद छोड़ने का संकेत, बोले-आलाकमान को बता चुके हैं

जयपुर: राजस्थान मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को एक पद पर रखने के संकेत दे दिए हैं। डोटासरा के भाषण के बाद सीएम ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने इस तरह से भाषण दिया मानो यह उनका विदाई भाषण हो। डोटासरा ने हाईकमान को भी एक पद पर रहने का कई बार आग्रह कर लिया है। मुझे लगता है कि अब डोटासरा जी सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष पद पर ही रहना चाहते हैं।

जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद थे। कार्यक्रम में सीएम के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में गोविंद सिंह डोटासरा के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने की चर्चाओं ने फिर से जोर पकड़ लिया है।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने दिया मंत्री पद छोड़ने का संकेत, बोले-आलाकमान को बता चुके हैं

राजस्थान कांग्रेस में जल्द ही मंत्रिमंडल फेरबदल होने वाला है। इसमें ‘एक पद, एक व्यक्ति’ फाॅर्मूला पर काम किया जा रहा है। फिलहाल प्रदेश में तीन मंत्री ऐसे हैं, जिनके पास संगठन में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब उन्हें एक पद पर रखने की तैयारी चल रही है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *