जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों की सूची जारी कर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की जंबो टीम पर अपनी मुहर लगा दी। पिछले दिनों विवाद के कारण रोकी गई सचिवों की सूची भी बहाल कर दी गई हैं। नव गठित प्रदेश कार्यकारिणी में डोटासरा ने अपने खास सिपहसालार ललित तूनवाल को पद्दोन्नत करवा संगठन महासचिव बनवाया हैं।
पहले वे सचिव के रूप में संगठन का कार्य देख रहे थे। घोषित कार्यकारिणी में इसके अलावा 21 उपाध्यक्ष, 48 महासचिव व 121 सचिव बनाए गए हैं। पूर्व में सचिव के रूप में कार्यरत पदाधिकारियों को भी पद्दोन्नात कर महासचिव बनाया गया हैं।
Download Pdf : PR_PCC_DCC_RPCC