मानसरोवर थाना पुलिस की व्हीकल को क्रेन ने मारी टक्कर, 6 पुलिसकर्मी घायल

मानसरोवर थाना पुलिस की व्हीकल को क्रेन ने मारी टक्कर, 6 पुलिसकर्मी घायल

जयपुर: शहर में तेज रफ्तार क्रेन ने पुलिस व्हीकल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मानसरोवर थाने के 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर जाते समय पुलिस टीम के साथ हादसा हुआ। मानसरोवर थाने की दूसरी टीम ने घायल साथी पुलिसकर्मियों को हॉस्पिटल पहुंचाया। पीछा कर क्रेन के ड्राइवर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि देर रात 2:30 बजे सूचना मिली कि मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास दो युवक आपस में झगड़ रहे है। मानसरावेर थाने की गाड़ी में SI सहित 6 पुलिसकर्मी झगड़े की सूचना पर रवाना हुए। मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचते ही पुलिस व्हीकल को पीछे से तेज रफ्तार क्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से पुलिस व्हीकल में सवार छहों पुलिसकर्मी घायल हो गए। शराब के नशे में झगड़ रहे दोनों युवक भी वहां से भाग निकले। मौके से भागी क्रेन को पुलिस टीम ने करीब 5 किलोमीटर दूर पीछा कर पकड़ लिया। शराब के नशे में धुत मिला ड्राइवर अपना नाम भी नहीं बता पा रहा था। पुलिस ने क्रेन को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *