जयपुर। परशुराम कुंड पर 51 फीट की मूर्ति स्थापना हेतु 12 से 26 जून तक विप्र फाउंडेशन द्वारा संपर्क महाअभियान पखवाड़ा चलाया जायेगा। इसकी पूर्व संध्या पर आज गुवाहाटी में विख्यात संत पूज्य रतिनाथ जी महाराज से विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा, संरक्षक रतन शर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव परमेश्वर शर्मा ने आशीर्वाद ग्रहण किया। बऊधाम के संत रतिनाथ जी ने मूर्ति स्थापना पर विप्र फाउंडेशन की सराहना करते हुए इसकी सफलता की कामना की।
परशुराम कुंड पर 51 फीट की मूर्ति स्थापना के लिए संपर्क महाअभियान पखवाड़ा आज से
