कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास पर वल्लभनगर और धरियावद के टिकट वितरण पर की चर्चा, गहलोत ने लिया फीडबैक

Congress discussed the distribution of tickets for Vallabhnagar and Dhariavad at the Chief Minister's residence, Gehlot took feedback | कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास पर वल्लभनगर और धरियावद के टिकट वितरण पर की चर्चा, गहलोत ने लिया फीडबैक File Pic

जयपुर। राजस्थान में दो विधानसभा सीटों उदयपुर की वल्लभनगर और प्रतापगढ़ की धरियावद पर टिकट वितरण के लिए कांग्रेस पार्टी में मंथन का दौर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज अपने निवास पर उदयपुर के प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और अन्य मंत्रियों से फीडबैक लिया है।

पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा और धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ से मुख्यमंत्री की चुनाव को लेकर चर्चा हुई। आज मुख्यमंत्री निवास पर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को भी बुलाया गया। खाचरियावास उदयपुर के प्रभारी होने के साथ ही वल्लभनगर उपचुनाव का भी जिम्मा सम्भाल रहे हैं।

सूत्र बताते हैं कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने भी उपचुनाव में टिकट वितरण को लेकर पीसीसी चीफ और सीएम से वार्ता की है। इनके अलावा धर्मेन्द्र राठौड़ को चुनाव में रणनीतिक मोर्चा सम्भालने, राजपूत वोट बैंक को साधने की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ ही वैश्य समाज से नेता दिनेश खोड़निया को भी अटैच करके वागड़ की राजनीति साधने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

माना जा रहा है कि कांग्रेस 6 या 7 अक्टूबर को दोनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर देगी। 8 अक्टूबर को उप चुनाव के लिए नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है। ऐसे में कांग्रेस ने उसी टीम पर भरोसा किया है जिसने पिछली बार तीन सीटों पर हुए उप चुनाव का कमान सम्भाली थी। इसके साथ ही जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को देखते हुए कुछ नए चेहरे भी टीम में शामिल किए गए हैं। जहाँ तक वल्लभनगर से उम्मीदवार का सवाल है स्व. गजेंद्र सिंह शक्तावत की पत्नी प्रीति कंवर का नाम ही सबसे टॉप पर है जबकि धरियावद से पूर्व विधायक नागराज मीणा और केवी मीना के नाम चर्चा में हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *