जयपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण,युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बुधवार को जयपुर प्रवास के दौरान ब्रह्मपुरी कार्यकर्ता विनय शर्मा के निवास पर भी गए। ठाकुर का यहां युवा मोर्चा की ओर से गोविंद देव जी की प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन भी किया गया।
उनके साथ भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची , युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डी.डी. कुमावत , जयपुर शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरुवंशी आदि भी उपस्थित थे।