Headlines

CM गहलोत बोले- ईस्टर्न कैनाल DPR पर केंद्र की आपत्ति अव्यावहारिक

जयपुर: ईस्टर्न कैनाल की DPR पर केन्द्र सरकार की आपत्ति को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अव्यावहारिक बताते हुए कहा है कि पानी की कमी वाले राजस्थान की दूसरे राज्यों से तुलना करना गलत है। मुख्यमंत्री गहलोत ने रविवार को ERCP को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने ट्वीट कर कहा- केन्द्र सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट को लेकर लगाए जा रहे तकनीकी आरोप जटिल भौगोलिक परिस्थितियों वाले राजस्थान राज्य के लिए प्रैक्टिकल नहीं हैं। गहलोत ने कहा प्रोजेक्ट की DPR पिछली बीजेपी सरकार के वक्त में बनी थी, लेकिन अब राजनीतिक विरोध के कारण इस पर सवाल उठाकर राजस्थान के हित की परियोजना में देरी की जा रही है।

पिछले दिनों केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि ईआरसीपी का सही प्रस्ताव केंद्र को नहीं भेजा है। तकनीकी खामी के कारण यह प्रोजेक्ट लंबित पड़ा है। एक अन्य बयान में ट्वीट करते हुए शेखावत ने गहलोत पर पलटवार करते हुए यह भी लिखा था कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना पर राजनीति करने के लक्ष्य से गहलोत सरकार के मंत्री और खुद मुख्यमंत्री का जो व्यवहार है, उसे किसी भी सूरत में सामान्य नहीं कहा जा सकता। अपनी नाकामी को छुपाने के लिए हर योजना पर राजनीति करने की आदत कांग्रेस को छोड़नी पड़ेगी, नहीं तो राजनीति उन्हें छोड़ देगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *