Headlines

कोटखावदा पुलिस थाने में तैनात CI पचास हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

कोटखावदा पुलिस थाने में तैनात CI पचास हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार दोपहर को कोटखावदा थाना प्रभारी रमेश तंवर को ट्रैप किया। सीआई रमेश तंवर को 50 हजार की घूस लेते गिरफ्तार किया गया। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत ने ट्रैप की कार्रवाई की अंजाम दिया। घूसखोर सीआई रमेश तंवर परिवादी से एक मुकदमे में रिमांड नहीं लेने की एवज में यह पैसा मांग रहा था।

परिवादी के खिलाफ दर्ज था किडनैपिंग का केस

परिवादी के खिलाफ कोटखावदा थाने में किडनैपिंग सहित तीन मामले दर्ज हैं। एक मामले में परिवादी जेल से सजा काट के आया ही था की पुलिस उसे थाने ले आई। सीआई ने कहा कि अगर उसे 50 हजार रुपए मिल जाएंगे तो रिमांड नहीं लेगा। परिवादी बोला वह जेल काट के आया है पैसा कहां से लाएगा। इस पर सीआई ने कहा 50 हजार नहीं है तो रिमांड और डंडे खाने के लिए तैयार हो जाओ। सीआई की धमकी से परेशान परिवादी एसीबी के पास पहुंचा। इसके बाद एसीबी ने सीआई को थाना परिसर में रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया। जिस दौरान एसीबी ने सीआई को ट्रैप किया वह थाने के पीछे कुर्सी लगाकर धूप सेक रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *