नई दिल्ली : राजस्थान के अनिरुद्ध का बेल्जियम की कैथोलिएके यूनिवर्सिटीइट ल्यूवेन में मास्टर ऑफ़ एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स में अध्ययन के लिए चयन हुआ है। अनिरुद्ध देश के उन गिने-चुने विद्यार्थियों में शामिल है, जिसे बेल्जियम की इस यूनिवर्सिटी ने दो साल की मास्टर डिग्री के अध्ययन के लिए चुना है। वर्तमान में दिल्ली में निवासरत अनिरुद्ध सुप्रसिद्ध नाड़ी वैद्य एवं आयुर्वेद के प्रख्यात विद्वान डॉ. ताराचंद शर्मा के सुपौत्र एवं वैद्य मनोज शर्मा के सुपुत्र है। अनिरुद्ध मूलत: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बिसाऊ कस्बे के मूल निवासी है।
अनिरुद्ध का बेल्जियम की KV Leuven यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ़ एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स में अध्ययन के लिए चयन
