Headlines

राजेन्द्र मावर की प्रथम पुण्यतिथि पर कल रक्तदान शिविर

रक्तदान शिविर

जयपुर : जेडीए के पूर्व सदस्य एवं राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के वरिष्ठ महामंत्री रहे राजेन्द्र मावर की प्रथम पुण्यतिथि पर 18 सितंबर शनिवार को स्वैच्छिक महारक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की जानकारी देते हुए मदन मोहन सैनी एवं सागर मावर ने बताया कि न्यू सांगानेर रोड पर संजीवनी हॉस्पिटल के पास ओमकार मैरिज गार्डन में प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर और पुष्पांजलि का कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान की भी अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *