Headlines

युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोघरा के खिलाफ भाजपा अजा मोर्चा ने दर्जा कराया परिवाद

जयपुर : पेगासस जासूसी मामले में आज धरना प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस सरकार के विधायक और यूथ कांग्रेस के गणेश घोघरा द्वारा दिए अमर्यादित बयान के खिलाफ आज अशोक नगर थाना, महानगर जयपुर पर FIR दर्ज कराने भाजपा पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ पहुंचे, लेकिन थानाधिकारी ने सरकार के दबाव में FIR लेने से मना कर दिया, उपरांत आनन-फानन में थानाधिकारी ने परिवाद के रूप में शिकायत दर्ज कीं।

गहलोत सरकार के शासनकाल में इस तरह के अमर्यादित बयानों, घटनाओं आदि से प्रतीत होता है कि वर्तमान में राजस्थान प्रदेश का कोई धणी धोरी नहीं है।

प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी कांत भारद्वाज, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष राघव शर्मा जी, एसटी मोर्चा महामंत्री शेरसिंह मीणा, एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री जीराम मीणा, एसटी मोर्चा जयपुर शहर जिला अध्यक्ष गोविंद करोल, युवा मोर्चा महामंत्री चंद्रवीर चौहान, राजकुमार बिवाल, युवा मोर्चा कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह शेखावत आशीष मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *