Headlines

स्थानीय निकायों में राजनैतिक नियुक्तियां देने का सिलसिला जारी,27 नगरीय निकायों में 153 पार्षदों का मनोनयन

जयपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्थानीय निकायों में नियुक्ति देने का सिलसिला लगातार जारी हैं। स्वायत्त शासन विभाग ने आज 27 नगरीय निकायों में 153 पार्षदों का मनोनयन किया। इनमें अजमेर नगर निगम भी शामिल है जिसमें 12 पार्षदों का मनोनयन किया गया हैं। इन नियुक्तियों को लेकर उठी गड़बड़ी की शिकायतों को दुरूस्त करते हुए कुछ पार्षदों को बदला गया है,लेकिन जिनको लेकर विशेष विवाद पैदा हुआ था उनके बारे में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्थानीय निकायों में धड़ाधड़ सहवृत पार्षद के रूप में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां करने में लगे हैं।
स्वायत्त शासन के निदेशक दीपक नंदी की ओर से जारील मनोनयन आदेशों के अनुसार पाली जिले की सादड़ी नगर पालिका में ओमप्रकाश परिहार के स्थान पर शंकर देवड़ा का मनोनयन किया गया हैं। रूपवास नगर पालिका में प्रेमसिंह का निधन हो जाने के कारण उनके सुपुत्र तरूणसिंह अंधाना को मनोनयन किया गया हैं। रूपवास में ही हेमेन्द्र कुमार गोयल के स्थान पर प्रदीप कुमार गोयल को नियुक्त किया गया हैं। इससे पहले जुलाई माह में ही स्वायत शासन विभाग ने 13 नगर पालिकाओं में 62 पार्षदों के मनोनयन की सूची जारी की थी। इसी तरह प्रदेश की 31 निकायों में 167 तथा 33 निकायों में 196 व 30 नगरीय निकायों में 156 सहवृत पार्षदों की नियुक्ति के आदेश निकाले जा चुके हैं।

nominated member page 001 nominated member page 002 nominated member page 003 nominated member page 004 nominated member page 005 nominated member page 006 nominated member page 007

PDF Download Link : nominated member

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *