Headlines

आदर्श घोटाले का आरोपी राजीव कुमार गिरफ्तार, प्रकरण में अब तक पुलिस ने 14 को किया गिरफ्तार

आरोपी राजीव कुमार। आरोपी राजीव कुमार।

जयपुर: एसओजी ने आदर्श क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा किए गए करोड़ों रुपए के गबन मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। एडीजी एसओजी अशोक राठौड़ ने बताया कि आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी द्वारा भारत के 28 राज्यों और चार केन्द्र शासित प्रदेशों में सोसायटी की 806 शाखाएं खोलकर 10 लाख निवेशकों से निवेशित लगभग 800 करोड़ रुपये की जमा पूंजी का गबन किया था। इस संबंध में एसओजी द्वारा मामला दर्ज कर संचालक मुकेश कुमार मोदी सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

SOG ने बताया की आरोपी राजीव कुमार कई सालों से देहरादून उत्तराखंड में फरारी काट रहा था। जिसे एसओजी की टीम ने दिल्ली से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। जांच पड़ताल में सामने आया कि सोसायटी के संचालकों द्वारा आरोपित राजीव कुमार और उसके पारिवारिक सदस्यों के नाम से निर्मित कंपनियों द्वारा आपराधिक षड्यंत्र करते हुए करोड़ों रुपये का ऋण वापस नहीं करने के उद्देश्य से दिया गया था।

आरोपी राजीव कुमार और उसकी कंपनियों एबीएल प्रोजेक्ट, हेमको गारमेंट प्रा.लि., सूर्या बिल्डआर्क प्रा.लि. को 2012-2016 के बीच बिना कोई सम्पति रखे निवेशकों के जमा धन से लगभग 125 करोड़ रुपयों का असुरक्षित ऋण दिया जिसका गबन किया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *