Headlines

69 आईएएस के तबादले, जेडीसी और जयपुर ग्रेटर निगम के आयुक्त भी बदले

ट्रांसफर

जयपुर। राज्य सरकार ने देर रात आदेश जारी कर 69 भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों के तबादले किए है। इनमें संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर भी शामिल है। आईएएस की इस तबादले सूची में कई अहम परिवर्तन देखने को मिले हैं। इसके साथ ही भारतीय राजस्व सेवा के दो अधिकारियों तथा दो आरएएस अधिकारियों को भी बदला है। इसके अलावा एक आरएएस अधिकारी दीपांशु सागवान को निलम्बित कर दिया है। सागवान झुंझुनूं जिले के सूरतगढ़ में उपखण्ड अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पेयजल समस्याओं को लेकर चर्चा का केन्द्र बिन्दु बने सुधांशु पंत भी इस तबादला सूची में शामिल है, जिन्हें अध्यक्ष राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण के पद पर भेज दिया गया है जबकि खान एवं पेट्रोलियम के साथ जलदाय का यह महकमा डॉ. सुबोध अग्रवाल को सौंपा गया है। लेकिन डॉ. सुबोध अग्रवाल से अब बिजली का पूरा महकमा वापस ले लिया गया है। वे एसीएस खान एवं पेट्रोलियम के साथ जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग देखेंगे। ऊर्जा का महकमा अब भास्कर सामंत को पूरी तरह से सौंपा गया है। सामंत वर्तमान में बिजली महकमे में ही लगे हुए थे लेकिन वे डिस्कॉम के अध्यक्ष, विद्युत प्रसारण और ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य देख रहे थे अब उन्हें प्रमुख शासन सचिव के रूप में ऊर्जा का पूरा महकमा के साथ में अक्षय ऊर्जा भी सौंप दिया गया है। प्रदूषण मंडल में लगी वीनू गुप्ता को एसीएस उद्योग व उद्योग से जुड़े अन्य महकमों की अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। लम्बे समय से मुख्य धारा से अलग-थलग पड़ेे शिखर अग्रवाल को राजस्थान सिविल सेवा अधिकरण से अब वन पर्यावरण विभाग सौंपा गया है।

इसी प्रकार श्रेया गुहा को प्रमुख शासन सचिव सहाकारिता, आनंद कुमार से सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग वापस लेकर उन्हें राजस्व उपनिवेशन, सैनिक कल्याण और देवस्थान की जिम्मेदारी दी गई है। अश्विनी भगत अब अध्यक्ष राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण के पद पर तैनात किए गए है। जबकि अजिताभ शर्मा को राजस्थान कर बोर्ड, अजमेर का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार आलोक गुप्ता को प्रशासनिक सुधार, जनअभियोग, लेखन सामग्री, जनजाति क्षेत्र विकास सौंपा गया है। दिनेश कुमार कृषि उद्यानिकी के प्रमुख शासन सचिव होंगे। नवीन महाजन को पीडब्ल्यूडी, टी रविकांत को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विद्युत प्रसारण निगम एवं अक्षय ऊर्जा निगम में लगाया गया है। विकास सीतराम भाले जयपुर के नए संभागीय आयुक्त होंगे।

जितेन्द्र कुमार उपाध्याय जोधपुर के संभागीय आयुक्त जबकि सांवरमल वर्मा भरतपुर के संभागीय आयुक्त होंगे। जयपुर नगर निगम ग्रेटर के आयुक्त को भी बदल दिया गया है। यज्ञमित्र देव सिंह की जगह महेन्द्र सोनी नए आयुक्त होंगे। बांसवाड़ा, अलवर, करौली, जालौर, प्रतापगढ़ के जिला कलेक्टर भी बदले गए है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है।

202204131155578958660IASorderdated13 04 2022 1 page 001 202204131155578958660IASorderdated13 04 2022 1 page 002 202204131155578958660IASorderdated13 04 2022 1 page 003 202204131155578958660IASorderdated13 04 2022 1 page 004 202204131155578958660IASorderdated13 04 2022 1 page 005 202204131156294869716RASorderdated13 04 2022 page 001 202204141200039575948IRSorderdated13 04 2022 1 page 001

202204141203173602135SuspensionorderShriDeepanshuSangwanRAS page 001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *