Headlines

राजस्थान में खादी उत्पादों की बिक्री पर 50 % छूट, 31 दिसम्बर 2021 तक रहेगी छूट

राजस्थान में खादी उत्पादों की बिक्री पर 50 % छूट, 31 दिसम्बर 2021 तक रहेगी छूट

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी जयंती पर प्रदेश के सभी खादी संस्थानों में खादी प्रोडक्ट्स की बिक्री पर 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। यह छूट 2 अक्टूबर से 31 दिसम्बर 2021 तक लागू रहेगी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती पर यह महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए खादी प्रेमियों को राहत दी है।

साल 2019 में खादी पर 50 फीसदी छूट का मिला था अच्छा रेस्पॉन्स

राज्य सरकार ने गांधीजी के 151वें जयंती वर्ष के मौके पर साल 2019 में भी खादी प्रोडक्ट्स पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी थी। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर खादी उत्पादों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के मकसद से प्रदेश में खादी उत्पादों पर फिर से यह छूट देने का फैसला लिया है।

इस घोषणा से खादी संस्थाएं मजबूत होंगी। उनकी बिक्री बढ़ेगी। साथ ही खादी संस्थाओं से जुड़े बुनकरों, कातिनों और दस्तकारों को सहयोग मिल सकेगा। आम लोगों में भी खादी को लेकर रुझान आएगा।

राज्य सरकार को उम्मीद है कि फेस्टिव सीजन के मौके पर खादी प्रोडक्ट्स की बिक्री में इस छूट के कारण काफी बढ़ोतरी होगी। लोग विदेशी प्रोडक्ट्स की बजाय खादी का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे। खादी को बढ़ावा देने के लिए यह स्कीम चलाई जा रही है। खादी कपड़े और प्रोडक्ट्स फैशनेबल होने के साथ ही टिकाऊ और किफायती होते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *