नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सीनियर पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बघेल ने स्वयं ट्वीट कर भी इसकी जानकारी साझा की है।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मुझे पर्यवेक्षक होने का निर्देश दिया है।
बड़ी ज़िम्मेदारी है। पूरा प्रयास रहेगा कि शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतर सकूं।
परिवर्तन का संकल्प, कांग्रेस ही विकल्प pic.twitter.com/JpNqqCdcP9
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 2, 2021