राजस्थान कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में 5 और को पकड़ा

जयपुर: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने 5 ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पेपर लीक प्रकरण में अभी तक कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में कई ओर लोगों की गिरफ्तारी होने की संभावना है।

ADG (SOG और ATS) अशोक राठौड़ ने बताया कि पेपर लीक प्रकरण में आरोपी मुकेश बाना, बलवीर सिंह सुण्डा , विनोद कुमार जाट, धीरज शर्मा और सुरेश कुमार झितरवाल को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी छोटूराम से पूछताछ में कांस्टेबल भर्ती एग्जाम-2021 का पेपर दिवाकर स्कूल के स्ट्रांग रूम से लीक कर इन सभी के पास एग्जाम से पहले पहुंचाना बताया गया था। आरोपियों में प्राइवेट स्कूल टीचर बलवीर सिंह सुण्डा, स्कूल संस्थापक विनोद कुमार जाट और जागृति विद्या मंदिर स्कूल का संचालक धीरज शर्मा शामिल है। आरोपी सुरेश कुमार ने आउट किए पेपर को सॉल्व किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *