जयपुर: विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा ने आर्थिक पिछड़ा वर्ग के सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड़ की प्रोत्साहन योजना का अधिक से अधिक लाभ देने को कहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजस्थान सरकार ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10 और 12 के सामान्य वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए योजना तैयार की है। इसके तहत प्रथम एक सौ विद्यार्थियों को परीक्षा में 75 प्रतिशत मार्क्स लाने पर 15000 रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।यह योजना क्लास 10,प्रवेशिका, क्लास 12 और उपाध्याय परीक्षा के लिए लागू की गई है। विद्यार्थी शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा कर इसका लाभ ले सकते है।
EWS के 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 15 हजार नकद व प्रशस्ति पत्र
