जयपुर। जगतपुरा स्थित मंगलम आशियाना वृंदा गार्डन में कल रात 10.30 बजे 11 वें मंजिल की दीवार टूटने से गाड़ी चकनाचूर हो गई। बड़ा हादसा होते-होते टला।
मंगलम आशियाना वृंदा गार्डन जगतपुरा में रहनेवाले प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बिल्डर के द्वारा बनाया गई सोसाइटी में ब्लॉक 22 फ्लोर 11वीं पर पूरा दीवार टूटने के कारण एक बोलेरो कार पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि 6 साल की बच्ची साइकिल चलाते हुए बाल बाल बच गई, नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
लोगों का आरोप है कि आए दिन यहा किसी भी तरह की अनहोनी होने की संभावना पैदा हो गई है। 1 महीने पहले 6 माह पूर्व पजेशन दिया गया फ्लैट का ब्लॉक नंबर 11 के फर्स्ट फ्लोर मधुसूदन घर की दीवार भी इसी तरह ढह गई थी । आशियाना बिल्डर 6 माह से इस चीज को अनदेखा कर रहा है आज यहां एक बड़ा हादसा हो गया। वृंदा गार्डन वासियों ने चेतावनी दी है कि इस तरह की घटिया निर्माण सामग्री को निर्माण के काम में लिया गया तो आने वाले समय में कोई दुर्घटना होती है तो आशियाना बिल्डर ही जिम्मेदार होगा । उसका समस्त हर्जाना खर्चा बिल्डर के द्वारा ही वहन किया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की और घटिया सामग्री को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची बिल्डर के खिलाफ़ हो रही नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन को शांत कराकर थाने में जाकर प्रथम दृष्टया रिपोर्ट करा कर राजेश मीना को जांच अधिकारी नियुक्त किया हैं।पुलिस की मौजूदगी में यह भी तय हुआ कि जब तक इस मामले का हल सुनिश्चित रूप नहीं निकाला जाएगा तब तक निर्माण कार्य , सेल्स और रेंटल ऑफिस बंद रहेगा। नए फ्लैट का बेचान बंद रहेगा।
गौरतलब है कि वृंदा निवासियों के द्वारा कुछ समय पूर्व भी सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान खड़ा हुआ था जिसमें एक रेजिडेंट के यहां 8-10 लाख की चोरी हो गई थी। उसका आज तक बिल्डर के द्वारा कोई खुलासा नहीं हुआ और बिल्डर के द्वारा लगाई गई, सुरक्षा एजेंसी के द्वारा ही सुरक्षा गार्डों के फ्लैट के गेट द्वारा चोरी की गई ।
बिल्डर के द्वारा उपरोक्त सभी समस्याओं को देखते हुए समाधान का हमेशा आश्वासन दिया गया। इसके बावजूद बिल्डर मनमाना मेंटेनेंस चार्ज किया जा रहा है इस बात के लिए सभी वृंदा वासियों ने विरोध दर्ज करा चुके हैं।
क्योंकि बिल्डर ने झूठे वादे करके हैं 160 फीट रोड, बीसलपुर पानी मिथ्या वर्धक प्रलोभन और पानी के एवज एडवांस पैसा लिया गया, घटिया सामग्री लेकर निर्माण कार्य करना, सोसाइटी केआरडब्ल्यू द्वारा आवश्यक कागजों को मांगने पर उन्हें उपलब्ध ना कराना।
रेजिडेंट को फंसा कर मिथ्या वर्धक वायदे कर फ्लैट बेचान किए हैं जिसे रेजिडेंट बहुत परेशान हैं। यदि रेजिडेंट ने चेतावनी दी हैं की उपरोक्त दी गई उचित मांगों को नहीं माना गया तो , वह वृंदा गार्डन सोसायटी द्वारा सोसाइटी के लोगो के बहुमत को देखते हुए मेंटेनेंस शुल्क होल्ड कर दिया जाएगा इसके लिए संपूर्ण जिम्मेदारी बिल्डर की होगी।


