Headlines

किसानों के लंबित विद्युत कनेक्शन के लिए संभावित विद्युत मांग के आकलन का निर्देश, बनेगा रोडमेप – एसीएस एनर्जी डॉ. अग्रवाल

WhatsApp Image 2022 03 08 at 7.35.02 PM e1646748449466

जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम व ऊर्जा डॉ. सुबोध अग्रवाल ने राज्य की तीनों डिस्काम्स को राज्य में किसानों के खेती के लिए लंबित सभी विद्युत कनेक्शन जारी करने पर बढ़ने वाली बिजली की मांग का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। ताकि किसानों के लंबित कनेक्शन जारी होने से बढ़ने वाली विद्युत मांग की आपूर्ति का समय पर रोड़मेप बनाया जा सके।

एसीएस ऊर्जा डॉ. सुबोध अग्रवाल मंगलवार को विद्युत भवन में राजस्थान ऊर्जा विकास निगम की संचालक मण्डल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। राज्य में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देते हुए बायोमास ऊर्जा के नए प्लांट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में 14.9 मेगावाट क्षमता का बायोमास प्लांट झुंझुनूं के चिडावा तहसील के बगपुर में केटीए पॉवर द्वारा स्थापित किया जाएगा। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान ऊर्जा विकास निगम की लिटिगेशन पॉलिसी एक माह में तैयार कर ली जाएगी। उन्होंने ऊर्जा विकास निगम व सभी डिस्काम्स को न्यायालयों व अन्य स्थानों पर विचाराधीन प्रकरणों में विभाग के पक्ष को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में राज्य में आवश्यकता के समय निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए जरुरत होने पर कोस्टल गुजरात पॉवर से बिजली लेने के प्रस्ताव पर सहमति हुई है।

चेयरमैन डिस्काम्स भास्कर ए सावंत ने बताया कि राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार प्रदेश के किसानों के लिए बकाया कृषि कनेक्शनों को जारी करने की आवश्यक तैयारियों के लिए निर्देश दे दिए गए है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चि त की जा रही है। चेयरमैन डिस्काम्स सावंत ने बताया कि सभी डिस्काम्स की कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा की जा रही है। बैठक में उप सचिव एनजी आरके शर्मा, प्रबंध निदेशक डिस्काम अजित कुमार सक्सैना, अजमेर नरेन्द्र सिंह निर्वाण और जोधपुर प्रमोद टांक मेें जयपुर निदेशक पावर ट्रेडिंग पीएस सक्सैना, एसई ऊर्जा विकास निगम मुकेश बंसल, सीसीओए डीके जैन, एसई सुरेन्द्र वशिष्ठ, सीएस शिल्पा कासलीवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *