Headlines

पाकिस्तान के सिबी में मेले के दौरान फिदायीन हमला, 4 की मौत

फिदायीन

बलूचिस्तान : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार को फिदायीन हमला हुआ है। बलूचिस्तान के सिबी जिले के ठंडी सड़क के पास हुए हमले में 4 पाकिस्तानी सुरक्षाबल के जवान मारे गए हैं। वहीं, 28 लोग घायल हुए हैं। ये ब्लास्ट सिबी में होने वाले सालाना मेले के दौरान हुआ। हमले में घायल लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ब्लास्ट से आधे घंटे पहले ही पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी मेले में शामिल हुए थे। पिछले हफ्ते ही पेशावर की एक मस्जिद में भी फिदायीन हमला हुआ था। इसमें 56 नमाजियों की मौत हुई थी और 190 लोग घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *