नागौर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने खींवसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान आरएलपी से पंचायत समिति सदस्य उम्मेदसिंह राजपुरोहित के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर स्थानीय लोगो ने सांसद का अभिनंदन किया। जनसमूह को संबोधित करते हुए बेनीवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यो को लेकर वो लगातार प्रयासरत है और जनता की समस्याओ का प्राथमिकता से निस्तारण करवाने के लिए वो जनता के मध्य उपस्थित रहते है।
बेनीवाल ने राजस्थान में बढ़ते अपराधों व हाल ही में एनसीआरबी द्वारा जाती बलात्कर के मामलों में राजस्थान का देश मे प्रथम स्थान रहने से जुड़े आकंडो के बारे में बोलते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो रखी है, अपराधियो में कानून का कोई खौफ नही रहा और सरकार अपराध नियंत्रण करने में नाकाम नजर आ रही है। सांसद ने कहा कुछ समय के लिए खींवसर में सरकार की दलाली करने वाले नेता पनप जरूर गए मगर समय आने पर सबका हिसाब बराबर कर देंगे, जिन्होंने जनता को परेशान किया।
इन मुद्दों पर भी रखी अपनी बात
बेनीवाल ने कहा कि खींवसर के साथ जिले के विकास कार्यो को करवाने को लेकर कोई कसर नही रखेंगे और खींवसर सहित डीडवाना, परबतसर व मेड़ता में नई केवी स्कूल स्वीकृत करवाने को लेकर वो लगातार प्रयासरत है। उम्मीद है जल्द ही यह सौगात भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि रालोपा किसान, गांव व समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने,गरीब को मुख्यधारा में लाने जैसे मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है और जनता का आशीर्वाद रहा तो 2023 में राजस्थान में व्यवस्था परिवर्तन के लिए जारी लड़ाई हम जीतेंगे।
इस अवसर पर श्रवण सिंह राजपुरोहित, खींवसर के उप प्रधान रामसिंह बागड़िया, मुंडवा प्रधान प्रतिनिधि रेवंत राम डांगा, दशरथ बेनीवाल, बलदेव राम सौऊ सरपंच नागड़ी श्रवण सियाग सरपंच प्रतिनिधि नारवा व धर्माराम पचार पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि खींवसर सहित जन-प्रतिनिधी व सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सांसद ने जयपुर से लौटते ही शनिवार को आवास पर नियमित जन-सुनवाई की व आगन्तुको से मुलाकात की।
निधन पर शोक किया व्यक्त
सांसद बेनीवाल ने आर्मी में कार्यरत, नागौर जिले के बडू गांव निवासी मनीष फरडोदा का आकस्मिक निधन हो जाने व इंदास ग्राम के निवासी भारतीय सेना में कार्यरत हेमेंद्र गोदारा का ड्यूटी के दौरान निधन हो जाने व जायल विधानसभा के जोचिना ग्राम के आरएलपी के युवा कार्यकर्ता शिवराज सिंवर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

