Headlines

स्वतंत्रता दिवस पर कौन मंत्री किस जिले में ध्वजारोहण करेगा, 22 जिलों में ड्यूटी लगाई

जयपुर : स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त पर जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों, सरकारी मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक की ड्यूटी लगाई गई है। कुल 22 जिलों में तो ये मंत्री और जनप्रतिनिधि झंडारोहण करेंगे। बाकि जिलों में जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे। पंचायत चुनाव के मद्देनजर भरतपुर, दौसा, जोधपुर और सवाईमाधोपुर में ध्वजारोहण करने वाले मंत्रियों को हिदायत दी गई है कि वे केवल ध्वजारोहण ही करेंगे, कोई राजनैतिक भाषण नहीं होगा और ना ही कोई बैठक लेंगे।

जिन 22 जिलों में मंत्रियों की ध्वजारोहण के लिए ड्यूटी लगाई गई है, उनमें बीडी कल्ला को बीकानेर, शांति धारीवाल को कोटा, परसादी लाल मीणा को सवाईमाधोपुर, लालचंद कटारिया को टोंक, और डॉ. रघु शर्मा को अजमेर में ध्वजारोहण के लिए लगाया गया है। इसी प्रकार प्रमोद भाया बारां में, हरीश चौधरी बाड़मेर में, उदयलाल आंजना चित्तौडगढ़़, प्रतापसिंह खाचरियावास उदयपुर, सालेह मोहम्मद जैसलमेर, गोविंद सिंह डोटासरा सीकर में, ममता भूपेश दौसा, अर्जुन सिंह बामनिया बांसवाड़ा, भंवर सिंह भाटी चूरू, सुखराम विश्नोई जालौर, अशोक चांदना बूंदी, टीकाराम जूली अलवर, भजनलाल जाटव धौलपुर, राजेन्द्र यादव डूंगरपुर, सुभाष गर्ग झुुुंझुनूं तथा सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी भरतपुर और महेंद्र चौधरी जोधपुर में ध्वजारोहण करेंगे।

flag hosting

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *