Headlines

5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान : 7 चरणों मेें होंगे चुनाव, मतगणना 10 मार्च को

चुनाव

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने आज 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। ये राज्य है उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा, पंजाब। 10 मार्च को तय हो जाएगा कि इन राज्यों में किस पार्टी को बहुमत मिला है और किस पार्टी का मुख्यमंत्री बनेगा। उत्तरप्रदेश में जहां 7 चरणों में तथा मणिपुर में 2 चरणों में बाकि पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। 10 फरवरी को पहला चरण उत्तरप्रदेश से शुरू होगा। दूसरे चरण में 14 फरवरी को उत्तरप्रदेेश के साथ उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में वोट पडेंगे। जबकि मणिपुर में उत्तरप्रदेश के पांचवे चरण के साथ पहले चरण का मतदान होगा। इसी तरह उत्तरप्रदेश के छठे चरण के साथ मणिपुर का दूसरा चरण पूरा होगा। निर्वाचन आयोग ने जो चुनावों की तारीखों का ऐलान किया है।

WhatsApp Image 2022 01 08 at 16.29.09

उसके अनुसार 14 जनवरी से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और प्रथम चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। इसी तरह दूसरे चरण में 14 फरवरी, तीसरे चरण में 20 फरवरी, चौथे चरण में 23 फरवरी, पांचवे चरण में 27 फरवरी, छठे चरण में 3 मार्च और सातवां चरण 7 मार्च को होगा। सभी की मतगणना एक साथ 10 मार्च को होगी। चुनाव आयोग ने इसके साथ कोरोना को देखते हुए फिलहाल 15 जनवरी तक किसी भी तरह के रोड शो, रैली, पद यात्रा, साइकिल और स्कूटर रैली की इजाजत नहीं होगी। वर्चुअल रैली के जरिए ही चुनाव प्रचार की इजाजत होगी। जीत के बाद किसी तरह के विजय जुलूस भी नहीं निकाला जाएगा। 15 जनवरी को फिर से कोरोना के केसों को देखकर चुनाव आयोग रिव्यू करेगा। कोरोना को देखते हुए कई ओर तरह की पाबंदियां भी लगाई गई है। इसके लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन भरने की सुविधा भी दी गई है। डोर टू डोर जनसंपर्क में भी 5 से ज्यादा व्यक्ति नहीं जा सकेंगे।

पोलिंग टाइम बढ़ाया

देश में 5 राज्यों की 690 विधानसभाओं में चुनाव कराए जाएंगे। 18.34 करोड़ मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे। कोरोना के बीच चुनाव कराने के लिए नए प्रोटोकॉल लागू किए जाएंगे। सभी चुनाव कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होगी। जिन्हें जरूरत होगी, उन्हें प्रिकॉशन डोज भी लगाई जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं। चुनाव में धनबल का इस्तेमाल रोका जाएगा। गैरकानूनी पैसे-शराब पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। चुनावो में पोलिंग के लिए टाइम एक एक घंटे ज्यादा बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *