Headlines

उल्टी दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्रोली को बचाने के चक्कर में 60 यात्रियों से भरी बस तेज रफ्तार में पलटी, मासूम बच्ची नीचे फंसी

बस

बारां : जिले के सदर थाना क्षेत्र में किशनगंज पार्वती पुलिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर अल सुबह उलटी दिशा में आ रही ट्रैक्टर ट्रोली को बचाने के चक्कर में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस के नीचे एक बच्ची फंस गई। जिसे क्रेन की मदद से बस को ऊंचा कर निकाला गया। बच्ची को मामूली चोट लगीं। घटना में 15 से 20 लोग घायल हुए। जिन्हें इलाज के लिए बारां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कल्याण मीणा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घायलों की सार संभाल ली।

बस

जानकारी के अनुसार, निजी ट्रैवल्स की बस गुजरात के राजकोट से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही थी। बस में 60 से ज्यादा सवारियां भरी हुई थी। सुबह लगभग साढ़े 6 बजे पार्वती नदी पुलिया से पहले सरसों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रोली उलटी दिशा में आ रही थी। ट्रैक्टर ट्रोली को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बस डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

बस

चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल

हादसे में 15 से 20 यात्री घायल हो गए। घायलों में महिलाएं पुरुष बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस से लेकर चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में 3-4 एंबुलेंस मौके पर रवाना की गई। खुद पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से बारां जिला अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल इस घटना में किसी के जान नहीं गई है। लेकिन चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर दोनों ही तरफ का यातायात बाधित हो गया। सड़क पर वाहनों की कतार लग गई, राहत कार्य के दौरान पुलिस को भी ट्रैफिक रोकना पड़ा। फिलहाल क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *