Headlines

सब कुछ ठीक रहा तो अनलॉक हो सकता है आपका कस्बा-शहर व गांव

जयपुर। राजस्थान में 1 जून से उन जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो सकती है जहां कोरोना के केस कम हैं। पहले फेज में कम भीड़-भाड़ वाली दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। इस बारे में गृह विभाग ने पुलिस अधीक्षकोंं से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में आपका इलका कोरोना से सेफ माना गया तो कुछ रियायत दी जा सकती है। यानी सब कुछ ठीकठाक रहा तो आपका कस्बा, शहर व गांव अनलॉक हो सकते हैं।

जानकार सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर गृह विभाग अलग से गाइड लाइन जारी करेगा। पुलिस अधीक्षकों से जो रिपोर्ट मांगी गई है उसमें पैमाना रखा गया है कि रिकवरी दर 90 प्रतिशत तथा संक्रमण दर 5 प्रतिशत रही तो सरकार का कई तरह की सुविधाओं को बहाल करने का मानस हैं।

वर्तमान में राजस्थान में 8 जून तक लॉकडाउन घोषित है। त्रिस्तरीय लॉकडाउन की गाइड लाइन में भी कहा गया है कि जिन जिलों व इलाकों में कोरोना केस कम हो जाएंगे उनमें 1 जून से राहत दी जा सकती हैं। इस बीच कई व्यापारिक संगठन भी दुकानें खोलने की मांग कर रहे हैं। लंबे समय से बाजार बंद रहने से व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। छोटे व्यापारियों और किराए की दुकान वालों के सामने सबसे ज्यादा संकट बना हुआ है। कर्ज लेकर कारोबार करने वालों को किस्तें चुकाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *