उदयपुर: सलमान खान के हिट एंड रन जैसा ही दर्शय उदयपुर के जयसमंद स्टेट मेगा हाइवे पर देख़ने को मिला। जयसमंद स्टेट मेगा हाइवे पर एक कार ड्राइवर ने 4 लोगों को टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी भयानक थी कि इनमें दो महिलाओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कार करीब 100 की स्पीड में थी। कार ड्राइवर इन लोगों को टक्कर मारते हुए 15 फीट तक घसीट कर ले गया। हादसे के बाद 4 लोग इनमें बुरी तरह से फंस गए। हादसा इतना भीषण था कि दुर्घटना के बाद कार बंद दुकान के शटर के पास नाले से टकरा गई। इस दौरान वहां पर बैठे बाइक सवार अमरपुरा निवासी कन्हैयालाल और कार में बैठे बनोड़ा निवासी देवा समेत कार ड्राइवर भी घायल हो गए। हादसे के बाद सभी लोग कार में फंस गए। इसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से सभी को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बाइक और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए स्टेट मेगा हाईवे बाधित रहा।
जिन्हें वहां मौजूद लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया। इसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस हादसे में कार ड्राइवर समेत 3 लोग घायल हो गए। मामला मंगलवार को जावार माइंस थाना क्षेत्र के अमरपुरा बस स्टैंड का है। पलोदड़ृा चौकी प्रभारी मोहन पाल सिंह ने बताया कि डिंगरी से कार में एक परिवार अमरपुरा खरीददारी करने आया था। खरीददारी के बाद सका (48) पत्नी दल्ला और उनकी बेटी बनोड़ा निवासी सुगना (28) बेटी किशनलाल अपनी कार में बैठने जा रही थी। वहां पास में ही दो रिश्तेदार खड़े थे, जिनसे वो बात करने लगी। इसी बीच एक स्पीड में आई कार मां-बेटी को टक्कर मारते हुए 15 से 20 फीट तक घसीट कर ले गई।
दो गांवों में छाया मातम
हादसे को लेकर दोनों के गांव में मातम छा गया। । पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किए। हादसे के बाद थानाधिकारी बाबूलाल मुरारिया ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार समाज में किसी की मौत होने पर कपड़े प्रथा को लेकर एक ही परिवार के यह लोग कार में सवार होकर अमरपुरा कपड़ों की खरीददारी करने आए थे। हादसे के बाद अमरपुरा गांव के लोगों ने बस स्टैंड पर बैरियर लगाने की मांग की है।

