Headlines

महामारी रेड अलर्ट की सख्ती सड़को पर नजर आने लगी

jaipur sakti mahamari red alert impactvoicenews

जयपुर। राजस्थान में आज से शुरू हुए महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े (Epidemic Red Alert Jan Anushasan Pakhwada) के दौरान बेवजह सड़कों पर घूमने, दो पहिया व चौपहिया वाहनों से सड़कों पर बिना काम के सड़को पर फर्राटे मारने वालों के खिलाफ आज पुलिस सख्ती से पेश आती नजर आई।

पुलिस ने सख्ती करते हुए ऐसे लोगों की धरपकड़ की जो बिना मास्क या हैलमेट के मिले। इन्हें टाँगाटोली कर पकड़ लिया तथा कई को क्वारन्टीन (Quarantine) कर दिया। इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही इन्हें छोड़ा जाएगा। बहुतों से जुर्माना भी वसूला गया।

जोधपुर, जयपुर,अजमेर आदि स्थानों पर पुलिस कार्रवाई के वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं। कल रात मुख्यमंत्री ने भी रेड अलर्ट(Red Alert) पखवाड़े को लेकर समीक्षा बैठक में पुलिस को कड़ाई बरतने को कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *