Headlines

“हर घर गंगा जल” वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ

गंगा जल

जयपुर। जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी ने “हर घर गंगा जल” वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मकर संक्रांति के पावन पर्व से प्रसिद्ध मंदिरों से श्रद्घालुओं को गंगा जल वितरण किया जाएगा। उसी का आज मंत्री डॉ. महेश जोशी के आवास से धर्मगुरुओं के सानिध्य में शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर प्रसिद्ध मंदिरों के धर्मगुरुओं ने डॉ महेश जोशी का अभिनन्दन भी किया। पिछले 2 साल से देश-प्रदेश में कोरोना के कहर से निजात दिलाने के लिए धर्मगुरुओं ने शांति पाठ भी किया। साथ ही देश और प्रदेशवासियों के आरोग्य और सुख, शांति की कामना की।

गंगा जल

मंत्री डॉ. महेश जोशी ने धर्मगुरुओं के “हर घर गंगाजल” वितरण कार्यक्रम को देश और प्रदेशवासियों के हित में सराहनीय कदम बताया और कहा कि मां गंगा का पवित्र जल हर घर को शुद्ध करेगा। मां गंगा की कृपा से प्रदेश में सुख-शान्ति बरपेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *