Headlines

हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

WhatsApp Image 2021 04 26 at 12.40.27 PM
  • ब्रजभूमि कल्याण परिषद सदस्य करेंगे घर-घर पाठ

भरतपुर। ब्रजभूमि कल्याण परिषद ने हनुमान जन्मोत्सव पर कल मंगलवार को कोरोना महामारी खात्मे के लिए घर-घर हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन का निश्चय किया है।
यह निर्णय परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में लिए गए सर्वसम्मत निर्णय के अनुसार श्री हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर ब्रज भूमि कल्याण परिषद की कार्यकारणी के सभी सदस्य कल साय: 7:15 बजे अपने परिवारजनों के साथ अपने-अपने घरों में रहकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। बैठक में कोषाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला,महामन्त्री नेत्रकमल मुदगल,उपाध्यक्ष केशव देव शर्मा, के.के शर्मा,व्यवस्था प्रमुख मदन मोहन शर्मा,भारतीय चरित निर्माण संस्थान,भरतपुर जिला संयोजक देवाशीष भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *