सरकार घर- घर पहुंचायेगी Covid की दवा

DAWAI

जयपुर: राज्य में बढ़ते कोरोना केसों को देखते हुए गहलोत सरकार ने नया कदम उठाया है। सरकार ने घर-घर में कोविड ट्रीटमेंट किट पहुंचाने का निर्णय किया है। इस किट में वह दवाइयां होंगी, जो कोरोना के हल्के लक्षण के समय मरीजों को दी जाती है।

चिकित्सा विभाग के सचिव सिद्धार्थ महाजन की और जारी आदेशों अनुसार सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को ये निर्देश दिए हैं कि इन दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखें और स्टॉक नहीं होने पर मुख्यालय पर डिमांड भिजवाएं, ताकि दवाइयां जिलों में पहुंचाई जा सके। उन्होंने बताया कि इन दवाइयों के प्रयोग से हल्के लक्षण वाले मरीजों व उनके संपर्क में आए मरीजों को लाभ मिलेगा।

covid letter

कोविड ट्रीटमेंट किट में ये मिलेंगी दवाइयां

सचिव ने बताया कि कोरोना ट्रीटमेंट किट में 5 तरह की टेबलेट होगी। इसमें एजीथ्रोमायसिन (AZITHROMYCIN) टेबलेट 500 एमजी की 3 गोली, पैरासेटामोल (PARACETAMOL) 500 एमजी की 10 गोली, लिवोसिट्राजिन (LEVOCEITRIZINE) 50 एमजी की 10 गोली, जिंक सल्फेट (ZINC SULPHATE ) 10 एमजी की 20 गोली और एस्कोरबिक एसिड (ASCORBIC ACID) 500 एमजी की 10 गोली होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *