Headlines

राजकीय महाविद्यालय को जल्द मिलेगी जमीन – वेद प्रकाश सोलंकी

वेद प्रकाश सोलंकी

चाकसू : राजकीय महाविद्यालय चाकसू विकास समिति की बैठक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के मुख्य अतिथि एवं विकास समिति अध्यक्ष एवं प्राचार्य डॉ मंजू गुप्ता की अध्यक्षता में प्राचार्य कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय को जल्दी ही भूमि का आवंटन हो जाएगा, जिसके पश्चात महाविद्यालय की बिल्डिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2021 08 07 at 10.02.15 PM

बैठक में महाविद्यालय का विकास भू आवंटन, राशि आवंटन भामाशाह द्वारा दान राशि प्राप्त करना एवं महा विद्यालय में कार्यरत विकास समिति के कार्मिकों के कार्यकाल एवं वेतन वृद्धि तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसका संज्ञान लेते हुए विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने सड़क निर्माण ,पानी निकासी हेतु नाली निर्माण तथा छात्र छात्राओं के लिए शौचालय निर्माण के निर्देश तत्काल अधिकारियों को दिए।

WhatsApp Image 2021 08 07 at 10.02.00 PM

 

इससे पूर्व प्राचार्य मंजू गुप्ता ने विधायक वेद प्रकाश सोलंकी का पुष्प भेंट कर स्वागत किया साक्षी विकास समिति सदस्यों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने इस दौरान महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की सभी संकाय सदस्यों के साथ विकास समिति के अन्य सदस्य नगर पालिका चेयरमैन कमलेश बैरवा, कृषि मंडी उपाध्यक्ष अवध शर्मा, उमेश पारीक, हरि नारायण आचार्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *