जयपुर : राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) के लेवल I व लेवल II की परीक्षा में सिर्फ लेवल II की परीक्षा पत्र के लीक होने के सम्बन्ध में SOG की ओर से मामले की जाँच की जा रही है। SOG द्वारा त्वरित अनुसंधान कर ज्ञात किया जा रहा है कि किन-किन अभ्यर्थियों द्वारा अनुचित साधन का उपयोग कर परीक्षा दी गई है। ऐसे समस्त अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित करवा कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
अब तक गिरफ्तार 35 अभियुक्तगण में ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या 13 है। लेवल I की परीक्षा के सम्बन्ध में ना तो कोई अभियोग पंजीबद्ध है और ना ही कोई जाँच की जा रही है। अतः माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से अधिकृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
