जोधपुर : राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान न्यायिक सेवा के तहत सिविल जज के 120 पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इसके लिए लॉ ग्रेजुएट अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।
राजस्थान हाईकोर्ट की तरफ से जारी भर्ती सूचना के अनुसार 120 पद में से 89 पद वर्ष 2020 के और 31 पद वर्ष 2021 के है। इन पद में से 49 पद सामान्य, 24 पद ओबीसी, 18 पद एससी, 13 पद एसटी के अलावा 11 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परीक्षार्थियों के लिए आरक्षित रहेंगे। साथ ही 5 पद डिसएबल्ड विद्यार्थियों के लिए भी आरक्षित रखे गए है। इन पद के लिए आवेदनकर्ता का किसी भी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से कम नहीं और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये। आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी।
यूँ करे आवेदन
राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट http://hcraj.nic.in खोलने पर होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाना होगा। वहां इस भर्ती से जुड़ा लिंक मिलेगा। जिसे क्लिक करने पर पूरी जानकारी मिल जाएगी।
