Headlines

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध गर्जना के बादल मंडराए

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध गर्जना के बादल मंडराए

नई दिल्ली : यूक्रेन के साथ चल रहा तनाव युद्ध में बदलेगा या नहीं, इस बात पर रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन सोमवार देर रात फैसला लेंगे। पुतिन ने साफतौर पर कह दिया है कि तनाव खत्म करने के लिए किसी भी तरह के पीस प्लान की गुंजाइश नहीं है। साथ ही पुतिन ने कहा कि वे आज पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले लुहांस्क और डोनेस्टक को अलग देश की मान्यता देने पर फैसला लेंगे। पुतिन ने मॉस्को में क्रेमलिन सिक्योरिटी काउंसिल (रूस की सर्वोच्च सुरक्षा परिषद) की अनशेड्यूल्ड इमरजेंसी मीटिंग ये बात कही। बैठक में रूस के सभी टॉप ऑफिसर्स की तरफ से उन्हें यह कदम उठाने के लिए जोशीला समर्थन दिया गया।

रूसी राष्ट्रपति का यह बयान लुहांस्क और डोनेस्टक में रूसी विद्रोहियों और यूक्रेनी सेना के बीच लगातार झड़पों की खबरों के बीच आया है। रविवार देर रात तक विद्रेहियों ने यूक्रेनी सेना के 16 ठिकानों पर भारी बमबारी की थी। सोमवार को मॉस्को ने यूक्रेन के सैनिकों पर रूसी सैन्य ठिकाने को तबाह करने का आरोप लगाया था।

इसी बीच अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में अमेरिका ने दावा किया है कि रूस जंग के दौरान यूक्रेन में कुछ चुनिंदा लोगों को मार देगा। कुछ लोगों को शिविरों में भेजा जाएगा। इन सब के नामों की लिस्ट तैयार कर ली गई है, यानी यह एक टारगेट किलिंग होगी। इससे पहले NATO ने भी ऐसी ही आशंका जाहिर की थी। पत्र में यह भी दावा है कि रूसी सेना शांतिपूर्ण विरोध को खत्म करने के लिए घातक उपाय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *