Headlines

42 लाख रुपए से भरे ATM में लगाई आग : 38 लाख लूटकर भागे, 3 लाख के नोट जले

ATM

शाहपुरा : जिले के शाहपुरा इलाके में बदमाशों ने सोमवार रात करीब दो बजे 42 लाख रुपए से भरे SBI बैंक के ATM में आग लगा दी। बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे। ATM लूट में सफल नहीं हुए तो उन्होंने गैस कटर से एटीएम को तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान उसमें रखे करीब 3 लाख रुपए के नोट जलकर खाक हो गए। वहीं पीछे बचे 38 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। इनमें ज्यादातर नोट 200, 500, 2000 रुपए के थे। वारदात के एक दिन पहले ही एटीएम में 42 लाख रुपए डाले थे। मंगलवार को वारदात का पता चलने पर शाहपुरा थानाप्रभारी सहित उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर बारीकी से जांच कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। फिलहाल वारदात में कितने लोग शामिल थे। इसका पता नहीं चला है।

2 सीसीटीवी को तोडा

शाहपुरा थाना पुलिस बैंक प्रबंधन को सूचना देकर मौके पर बुलाया। लेकिन मंगलवार दोपहर तक कोई नहीं पहुंचा। बैंक प्रबंधन ने भी अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। प्रारंभिक तौर पर घटना में किसी अंतरराज्यीय गैंग के 3 से 4 लोगों के शामिल होने की संभावना जताई है। लुटेरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए एटीएम बूथ में लगे दो CCTV भी तोड़ डाले। इस ATM पर कोई सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं लगा हुआ था। इस पर आसानी ने बदमाशों ने रैकी करने के बाद एटीएम को निशाना बनाया।

ATM

रात करीब 2 बजे हुई वारदात

जानकारी के अनुसार शाहपुरा थाना क्षेत्र में अजीतगढ़ स्टेट हाइवे पर नाथावाला गांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का ATM है। मंगलवार को गांव में रहने वाले लोगों ने बस स्टैंड पर लगे एटीएम को जली हुई हालत में देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी। तब काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर एएसपी रामकुमार कस्वां, डीएसपी सुरेंद्र कृष्णियां मौके पर पहुंचे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वारदात को सोमवार रात करीब 2 बजे बाद अंजाम दिया गया। एएसपी रामकुमार कस्वां के मुताबिक सोमवार को ही बैंक प्रबंधन ने एटीएम में 42 लाख रुपए के नोट डाले थे। इनमें 1 लाख रुपए तो उपभोक्ताओं ने निकाल दिए थे। पुलिस को संदेह है कि गैंग में किसी स्थानीय व्यक्ति की भूमिका भी है। जिसको सोमवार को ही लाखों रुपए एटीएम में डालने का पता था। पुलिस स्टेट हाईवे और घटनास्थल के आसपास लगे फुटेज खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *