Headlines

मनमाने दामों पर ऑक्सीफ्लोमीटर बेचने पर फर्म के खिलाफ FIR दर्ज

ऑक्सीफ्लोमीटर

जयपुर। राजधानी में दवाओं की कालाबाजारी रोकने व दवाओं के निर्धारित दर से अधिक की वसूली पर अंकुश लगाने के लिए बनाई गए औषधि नियंत्रक टीम ने दवाओं के मनमाने पैसे वसूलने को लेकर जयपुर स्थित एक फार्म पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर(FIR) दर्ज की।

औषधि नियंत्रक श्री राजाराम शर्मा ने बताया कि अजमेर रोड, अरिहंत विहार स्थित सारथी हेल्थ केयर सेंटर पर टीम को ऑक्सीफ्लोमीटर को मनमाने दामों पर बेचने की शिकायत प्राप्त हुई। टीम ने फ़र्ज़ी ग्राहक को ऑक्सीफ्लोमीटर खरीदने भेजा, जहां फर्म द्वारा 2 हजार की बजाय इसे 3 हजार में बेचा गया।

Read More : मसीहा बन सोनू सूद ने ब्लैक फंगस ग्रसित महिला की जान बचाई

शर्मा ने बताया कि सहायक औषधि नियंत्रक श्री दिनेश तनेजा व दल की सदस्य कोमल रूपचंदानी व मनीष मोदी सहित अधिकारियों ने फर्म पर दबिश दी व पुलिस की मदद से चित्रकूट थाने में आरोपी कमलेश कुमावत के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस द्वारा मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

औषधि नियंत्रक ने बताया कि संस्था के खिलाफ औषधि एवं प्रावधान सामग्री अधिनियम के तहत अलग से नियम अनुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *