जयपुर। राजस्थान सरकार भी केंद्र व अन्य राज्यों की तरह कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के लिए पैकेज घोषित करेगी। इस बारे में वित्त सचिव को मुख्यमंत्री ने अच्छा पैकेज तैयार करने को कहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस बारे में चर्चा हुई। मंत्रिमंडल की बैठक में कुछ मंत्री वर्चुअल जुड़े।
बैठक में हुई चर्चा के अनुसार सरकार इन बच्चों के शिक्षण के साथ जिनके घर नहीं है उनके लिए आवासीय छात्रावासों आदि में रखने की व्यवस्था तथा आर्थिक संबल को पैकेज में शामिल किए जाने को कहा है।
बैठक में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जयपुर कलेक्टर को लेकर नाराजगी प्रकट की। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने वेक्सीनेसन को लेकर उठी चर्चा को निराधार बताया।
