Headlines

एमजेआरपी यूनिवर्सिटी का फैशन पैशन-2022 : आमेर महल में रैम्प पर साकार हुई राजस्थानी संस्कृति व हैरिटेज

जयपुर। आमेर फोर्ट के दीवान-ए-आम महल में पांरपरिक परिधान तथा सांस्कृतिक सम्पदा को शो कैस करती गर्ल मॉडल्स। पुरा संस्कृति से लबरेज राजा-महाराजाओं के परिधानों से तिलिस्मी माहौल बनाते बॉयज मॉडल्स। अवसर था राज्य पुरासम्पदा व संग्रहालय विभाग, राजस्थान सरकार और महात्मा ज्योतिराव फुले विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ‘फैशन पैशन-2022’ का।

एमजेआरपी

ज्यों-ज्यों शाम गहराती गई जश्न-ए-फैशन परवान चढ़ता गया। राष्ट्रीय फैशन शो में विरासत-ए-विवाह, रंगीलो राजस्थान, एलिमेंट ऑफ नेचर, रंगीला फ्यूजन, धरोहर, एडिमा ब्लॉक स्टार, रिफ्लेक्शन ऑफ राजस्थान, मरीन लाईफ और रिसाइक्ल ड्रीम्स आदि परम्परागत और हैरिटेज थीम पर पार्टिसिपेंट ने रैम्प वॉक कर जलवा बिखेरा। फैशन शो में रैंप वॉक के बीच में विभिन्न राजस्थानी नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया।

एमजेआरपी विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन निर्मल पंवार ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम की विशेष अतिथि पद्मश्री गुलाबो और नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित रुमा देवी थीं। उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

एमजेआरपी

आकर्षक परिधानों में दिखा राजसी अंदाज

फैशन शो की शुरुआत एमजेआरपी के फैशन एवं डिजायन डिपार्टमेंट के कलेक्शन के साथ हुई जहां उन्होंने मेन्स वियर कलेक्शन रॉयल राजस्थान की छवि प्रस्तुत की। पुराने राजा-महाराजों के समय के रॉयल गारमेंट्स को संस्कृति और हैरिटेज लुक के साथ प्रस्तुत किया। जाने-माने फैशन डिजाइनर स्टूडेंट्स ने कलेक्शन शोकेस किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *