Headlines

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से पिंजरा तोड़ कर भागा भालू

जयपुर : राजधानी के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से बीती रात पिंजरा तोड़ कर भालू भाग निकला। भालू के भागने से बंधवा के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। वन विभाग की टीमों ने भालू की तलाश शुरू की। आस पास में पग मार्क देखे गए। पगमार्क का पीछा करते हुए भालू को तलाशने का प्रयास किया गया, लेकिन भालू का पता नहीं लग पाया। इसके बाद भालू के जयसिंहपुरा खोर में आबादी क्षेत्र में घुसने की सूचना मिली।

जयसिंहपुरा खोर के एक मकान में भालू दुबक कर बैठा हुआ नजर आया। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। भालू के आने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि भालू को एक दिन पहले ही सवाई माधोपुर से रेस्क्यू करके लाया गया था और नाहरगढ़ रेस्क्यू सेंटर के पिंजरे में रखा गया था, लेकिन भालू पिंजरा तोड़ कर भाग निकला। जिसके बाद वन विभाग की टीमें तलाश के लिए निकल पड़ी। भालू को रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *