Headlines

भाखड़ा नहर में मिली रेमडेसिविर से राजस्थान में विवाद खड़ा हो गया

Disputes erupted in Rajasthan due to the Ramdesivirरेमडेसिविर

जयपुर : पंजाब की भाखड़ा नहर में बड़ी संख्या में मिले रेमडेसिविर की खेप के बाद अब राजस्थान में विवाद खड़ा हो गया है। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पंजाब की नहर में मिले रेमडेसिविर को राजस्थान से भेजे जाने का संदेह जताया है। शेखावत ने स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और राजस्थान सरकार पर निशाना साधा है।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने रघु शर्मा पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है- अपनी अव्यवस्थित प्रणाली का नमूना पेश करने में राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री कभी नहीं चूकते। राजस्थान में रेमडेसिविर की भारी किल्लत है, फिर भी आपने पंजाब सरकार को रेमडेसिवीर की खेप भिजवाई। लेकिन ना तो पंजाब में उसका सही इस्तेमाल हुआ और ना ही वे राजस्थान के काम आ सकी।

 

इस अपराध में राजस्थान सरकार भागीदार

शेखावत ने आगे लिखा है- इस संकटकालीन समय में ऐसे संसाधनों का इस्तेमाल हमे सोच समझ कर करना चाहिए लेकिन राजस्थान सरकार की अपनी राजनीति और अव्यवस्था उन्ही संसाधनों का व्यर्थ व्यय कर रही है। पंजाब की भाखड़ा नहर में मिले सरकारी इस्तेमाल के रेमडेसिविर इंजेक्शन एक आपराधिक लापरवाही है और इस अपराध में राजस्थान सरकार बराबर की हिस्सेदार है।

 

राजस्थान से पंजाब भेजे गए रेमडेसिविर इंजेक्शन का विवाद फिर उठा

राजस्थान से 22 मार्च को पंजाब रेमडेसिविर भेजने का विवाद एक बार फिर उठ खड़ा हुआ है। रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की कमी को लेकर पिछले दिनों दिल्ली गए मंत्री समूह के दौरे के वक्त स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के बयान के ​बाद यह विवाद उठा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *