Headlines

कोरोना काल में पहली बार परशुराम जयंती ऑनलाइन आयोजित होगी

suresh mishra
  • 11 मई को बनेगा हनुमान चालीसा पढ़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • 2 लाख से अधिक होगा पाठ
  • 14 मई को होगी घर-घर पूजा

जयपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हर वर्ष एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है। परन्तु इस बार कोरोना संकट के कारण सभी कार्यक्रमों को ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। साथ ही लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वे अपने घर पर रहकर पूजा, अर्चना पाठ करें। आज परशुराम जयंती समारोह के तहत पोस्टर का विमोचन जयपुर से सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने किया तथा राजस्थान प्रदेश के सभी जिलों में जिलाध्यक्षों ने इसे ऑनलाइन जारी किया।

हनुमान चालीसा का वर्ल्ड रिकॉर्ड 

इस अवसर पर पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार 11 मई को हनुमान चालीसा पढ़ने का और राम नाम जप का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जायेगा। जिसमे 2 लाख से अधिक लोग सम्मिलित होगें। मिश्रा ने बताया कि भारत समेत दुनिया के तमाम देश कोरोना के संकट से जूझ रहे है। विशेषकर भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ रहे है कोरोना महामारी से जूझ रहे दुनियाभर के लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत करने और मानसिक मजबूती के लिये मंगलवार 11 मई को भगवान परशुराम जयंती समारोह के अंतर्गत 50 से अधिक देशों के करीब 2 लाख श्रद्धालु हनुमान चालीसा का ऑनलाइन पाठ करेंगे ये अपने आप में एक अनूठा रिकॉर्ड बनेगा। इसके लिये झूम एप्प के माध्यम से अलग अलग ग्रुप बनाकर दुनिया के 50 देशों के 2 लाख लोगों को इसमें जोड़ा जा रहा है।

इस कार्यक्रम में सायंकाल 7ः00 से 7ः30 बजे के मध्य जुड़ेंगे और भगवान श्रीराम का विजय मंत्र श्री राम जय राम जय जय राम का 101 बार जाप करेंगे साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करेगें। बुधवार 12 मई को 1 लाख मास्क अलग अलग हाॅस्पिटलों में बांटे जायेगें। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को राशन वितरित किया जायेगा।
इसके अतिरिक्त 13 मई को भगवान परशुराम जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर विचार गोष्ठी का आनलाईन आयोजन होगा। शुक्रवार 14 मई को घर-घर में परशुराम जी की पूर्जा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस बार सभी आयोजन ऑनलाइन ही आयोजित होगें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *