Headlines

आखर में साहित्यकार उपेन्द्र ʿअणु’ के साथ संवाद 9 सितम्बर को

उपेन्द्र ʿअणु’

जयपुर। आखर आयोजन के अंतर्गत इस बार वरिष्ठ साहित्यकार उपेन्द्र ʿअणु’ के साथ संवाद 9 सितम्बर को होगा। इसमें राजस्थानी साहित्य के विभिन्न पक्षों पर बातचीत की जाएगी। इस आयोजन में अणु की अभी हाल ही में प्रकाशित पुस्तक ‘न्यात गंगा’ का भी विमोचन किया जाएगा। इस पुस्तक को राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर की ओर से प्रकाशित किया गया है।

साहित्यकार उपेन्द्र ʿअणु’ की कुल 17 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है और कई पुस्तकों व पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया है। साहित्यकार उपेन्द्र ʿअणु’ ने गुजराती, डोगरी, पंजाबी, सिंधी, काश्मीरी, मराठी पुस्तकों का राजस्थानी भाषा में अनुवाद किया है। केंद्रीय साहित्य अकादमी नई दिल्ली, राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर, वागड़ मंच आदि कई साहित्यिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक संस्थाओं से उपेन्द्र ʿअणु’ का जुड़ाव रहा है। वह वर्ष 1979 से आकाशवाणी और दूरदर्शन सहित कई चैनलों पर काव्य पाठ कर रहे है। इनमें आकाशवाणी उदयपुर, जोधपुर, दिल्ली दूरदर्शन, डीडी राजस्थान, ईटीवी भोपाल आदि शामिल है। कवि सम्मेलनों में लगभग 35 वर्षों से सक्रिय है।

साहित्य में योगदान के लिए साहित्यकार उपेन्द्र ʿअणु’ को कई संस्थाओं की ओर से पुरस्कृत एवं सम्मानित भी किया गया है। इसमे केंद्रीय साहित्य अकादमी नई दिल्ली की ओर से अनुवाद पुरस्कार 2005, राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर से बावजी चतुरसिंह पुरस्कार 2005, आगीवाण पुरस्कार 2023 मुख्य है। इसके साथ ही लायन्स क्लब, रोटरी क्लब, महावीर इंटरनेशनल, वागड़ विभा, गवरी ज्ञानपीठ, युगधारा, नवकृति आदि की से भी सम्मानित किया गया है। यह आयोजन ग्रासरूट मीडिया फाउंडेशन के द्वारा प्रभा खेतान फाउंडेशन की प्रेरणा से किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *