Headlines

MP से आए भक्त ने सांवलिया सेठ को भेंट किया चांदी का कलश और बांसुरी

एम से आए भक्त ने सांवलिया सेठ को भेंट किया चांदी का कलश और बांसुरी

चित्तौड़गढ़: मेवाड़ के कृष्ण धाम श्रीसांवलियाजी में मध्यप्रदेश से आए एक भक्त ने सवा किलो चांदी से बना एक कलश और बांसुरी भेंट की है। भक्त लॉकडाउन के बाद पहली बार रविवार को सांवरा के दर्शन करने आया था।

भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते है। एमपी के रतलाम जिले के बडायला के रहने वाले ईश्वरलाल पाटीदार रविवार को दर्शन करने मंदिर में आए। उन्होंने भेंट कक्ष में जाकर सवा किलो चांदी से बना कलश और बांसुरी भेंट की। मंदिर मंडल ने भक्त को रसीद देकर स्वागत किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *