Headlines

कोरोना का कहर कम हुआ, रिकवरी रेट तेजी से बढ़ी

rajasthan coronovirus latest updates

जयपुर। राजस्थान में पिछले एक सप्ताह से कोरोना का कहर काफी कम हुआ है। प्रतिदिन 20 हजार से अधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या आज घट कर 7680 रह गए, जबकि ठीक होकर घर पहुंचने वालों की संख्या आज भी संक्रमितों से दो गुना अधिक 16705 रही।

रिकवर का आंकड़ा बढ़ने से राज्य में एक्टिव कोरोना केसों की संख्या भी आज घटकर 143,974 पर आ गई। मृतकों की संख्या में भी कमी आई । 127 मौते दर्शाई गई है जबकि दो दिन पूर्व तक 150 से अधिक का आंकड़ा था।

इस बीच जयपुर में भी कुछ राहत की खबर है। जयपुर में 1517 संक्रमित मिले। इसी प्रकार जोधपुर में 601, बीकानेर में 453, कोटा व सीकर में 427, उदयपुर में 401, गंगानगर में 302, अलवर व बाड़मेर में 301 मामले कोरोना संक्रमितों के आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *