Rajasthan Covid Cases Update
जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है। प्रदेश में आज संक्रमण के 2314 मामले मिले। जयपुर में भी 401 की संख्या कोरोना संक्रमितों की आई। प्रदेश के 33 जिलों में से 27 जिले तो ऐसे है जहां कोरोना संक्रमित (Rajasthan Covid Cases) के 100 से कम केस मिले। मौते भी आ 70 दर्ज की गई जबकि रिकवर होने वालों का आंकड़ा 8101 का रहा।
इस प्रकार अब राजस्थान में 56628 एक्टिव केस बचे है जो विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है। जयपुर के अलावा जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 से अधिक पाई गई उनमें अलवर में 178, जोधपुर में 171, उदयपुर में 137, हनुमानगढ़ में 112 व श्रीगंगानगर में 101 केस कोरोना संक्रमितों के शामिल है।
