Headlines

बड़ी खबर: यूपी बोर्ड की 10वीं बोर्ड एग्जाम रद्द

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड की 10 वी बोर्ड की परीक्षाएं (UP Board 10th Exam) रद्द कर दी हैं। इस साल दसवीं कक्षा के छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। इसलिए 29 लाख छात्र बिना परीक्षा के पास होंगे। वहीं, 12वीं की परीक्षा जुलाई के दूसरे हफ्ते में हो सकती है, डेढ़ घंटे में सिर्फ तीन सवाल के जवाब देने होंगे। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते इस बार ऐसा करना पड़ेगा। 2021 में निर्धारित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा(UP Board 10th Exam)को निरस्त करने का निर्णय किया गया है इस संबंध में जल्द ही विस्तृत समय सारिणी जारी की जाएगी। बच्चों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए इस वर्ष परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है।

CBSE पहले की एग्जाम रद्द कर चुका है

10वीं के एग्‍जाम को लेकर छात्र लंबे समय से परीक्षा रद्द करने की मांग उठा रहे थे जिसे ध्‍यान में रखते हुए प्रदेश शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। बता दें कि CBSE बोर्ड समेत कई स्‍टेट बोर्ड पहले ही अपनी 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर चुके हैं। यूपी बोर्ड के छात्र और अभिभावक भी इसी आधार पर परीक्षाएं रद्द करने की मांग उठा रहे थे। शिक्षामंत्री ने आज कहा है कि 10वीं के सभी छात्रों को बगैर एग्‍जाम के 11वीं कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।

इसके साथ ही शिक्षामंत्री ने 12वीं की परीक्षाओं को लेकर भी जानकारियां दी हैं, उन्‍होंने कहा कि 12वीं के एग्‍जाम जुलाई के तीसरे सप्‍ताह में आयोजित किए जा सकते हैं। परीक्षा नये पैटर्न पर आधारित होगी, 3 घंटे के बजाय केवल डेढ़ घंटे (90 मिनट) का एग्‍जाम होगा और छात्रों को 10 में से केवल 3 सवालों के जवाब देने होंगे। परीक्षाओं की डेटशीट जल्‍द जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *