Headlines

Corona Warriors: एक युवा के जज्बे को सलाम

जयपुर। कोरोना के उपचार को लेकर शिकवे-शिकायतों के बीच कई संस्थाएं, संगठन, व्यक्ति पूरे जज्बे के साथ सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। इन्हीं में से है भरतपुर जिले के उच्चैन का युवा नीरज वशिष्ठ, जिसने जयपुर में रहकर
प्रदेश भर के हजारों कोरोना पीड़ितों की मदद की हैं। वशिष्ठ के इन सराहनीय प्रयासों की सर्वत्र प्रंशसा हो रही है।

भाजयुमो सोशल मीडिया प्रदेश सह प्रभारी नीरज वशिष्ठ की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए लोगों की जनसेवा को देखते हुए उनके जानकारों ने तो उसे फिल्म अभिनेता सोनू सूद का दर्जा दे दिया है। भाजपा में भी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, भरतपुर की संसद रंजीता कोली सहित कई भाजपा नेता नीरज वशिष्ठ की कार्यशैली को सराहा चुके हैं।

oxygen 2

नीरज वशिष्ठ 24×7 दिन रात कोरोना पीड़ितों की मदद अपने स्तर पर अपने निजी सम्पर्कों के माध्यम से करने में जुटा हैं। कोरोना पीड़ितों की मदद के तौर पर ऑक्सीजन, रेमडेसिवीर इंजेक्शन, ऑक्सीजन बैड, ICU बैड, ICU with ventilator बैड, लिपोसोमल एम्फोटेराईसिन बी इंजेक्शन आदि मरीजों को उपलब्ध करवाये गए हैं। हर पीड़ित इंसान उम्मीद लगाकर सोशल मीडिया पर मदद माँग रहा है चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का हो। नीरज वशिष्ठ भी हरसंभव मदद के प्रयास कर किसी को निराश नहीं होने दे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *