Headlines

महाराणा प्रताप के इतिहास को लेकर रक्ततलाई से हटेगा विवादित शीलापट्ट

उदयपुर: महाराणा प्रताप और अकबर की सेना के बीच हुए युद्ध को लेकर रक्ततलाई में लगा विवादित शीलापट्ट अब जल्द हटाया जाएगा। मंगलवार को राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने केंद्रीय कला एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल से मिल विवादित शीलापट्ट हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने जल्द से जल्द विवादित शीलापट्ट हटाने का वादा किया। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि महाराणा प्रताप भारत के गौरव हैं। ऐसे में उनके इतिहास के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। विप्र फाउंडेशन जोन 1-A के प्रदेशाध्यक्ष के. के.शर्मा के नेतृत्व में इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया था। फाउंडेशन ने सोशल मीडिया पर इसके लिए एक अभियान भी चलाया था।

493b909e a876 430c 91e0 17c3fd9d03da 1 1624367132

बता दे कि हल्दीघाटी के समीप बने रक्ततलाई जहां महाराणा प्रताप और अकबर की सेना के बीच युद्ध हुआ था। वहां लगे शीलापट्ट पर अकबर को युद्ध में विजय और महाराणा प्रताप को भगोड़ा बताया गया है। वहीं अब केंद्र सरकार ने अपनी भूल मानते हुए जल्द से जल्द विवादित शीलापट्ट को हटा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के गौरवशाली इतिहास को स्वीकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *